Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली-एनसीआर में बरसात की आफत, आज भी दिनभर घने बादलों के साथ होगी बारिश


दिल्ली-एनसीआर में बरसात की आफत, आज भी दिनभर घने बादलों के साथ होगी बारिश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर की व्यवस्थाएं भारी बारिश ने बेबस कर रखीं हैं। फ्राइडे इवनिंग से ही हो रही निरन्तर बारिश के कारण यहां के तमाम इलाके पानी से लबालब हैं। जलभराव के कारण लोगों को अपने-काम धंधे पर निकलने में परेशानी हो रही है। कई स्थलों पर गाडिय़ां फंस जाने से यातायात की समस्या बड़ी हो गई है।

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी पूरे दिन बादल घिरे रहने के साथ बारिश होती रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने बरसात के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया था। इतना ही नहीं, नेशनल कैपिटल दिल्ली में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच ट्रेम्प्रेचर में गिरावट है। दिल्ली का ट्रेम्प्रेचर नॉर्मल से 3 से 4 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

Read also: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बरसात की वजह से दिल्ली के मोती बाग, आरकेपुरम, महिपालपुर, मधु बिहार, खानपुर-देवली, मुनरिका समेत कई क्षेत्रों में जलभराव होने से यातायात जाम हो गया है। ऐसे में कई जगहों से बस और ऑटो के भी पानी में रूक जाने की सूचनाएं हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, बुलंदशहर के नजदीक इलाकों में 20-40 किमी. घंटे की रफतार से हवा चलने के साथ मध्यम से भारी बरसात की उम्मीद प्रकट की है।

Read also: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलजमाव, ट्रैफिक जाम

इस बीच दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त शनिवार को यानि 11 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हैवी रेन देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के हिस्सों में भी तेज बरसात की चेतावनी जारी की है।

Exit mobile version