मार्केट में कमजोर लिस्ट हुआ Rainbow Children’s Medicare

बिज़नेसमार्केट में कमजोर लिस्ट हुआ Rainbow Children’s Medicare

Date:

बाजार:- आज का बाजार खुलते ही Rainbow Children’s Medicare कमजोरी के साथ लिस्ट हुआ है। मार्केट के अनुसार आज यह 7 फीसदी के कम डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ है। जिसके बाद इसके IPO का इश्यू प्राइस 542 रुपये से घटकर 506 रुपये पर आ गया है। इस कमजोरी के बाद Rainbow Children’s Medicare ने लिस्टिंग पर अपने निवेशकों को 7 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

जानकारी के लिए बता दें जब इसका IPO लिस्ट हुआ था तो इसपर निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह 12 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। हालाकि आज इसमे गिरावट दर्ज हुई है। इसके आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा QIB के लिए रिजर्व था और इसे 38.90 गुना बोलियां मिली थीं। इसके अलावा 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए फिक्स था जिसे 3.73 गुना सब्सक्रिप्सन मिला था इसके साथ ही इसके IPO का कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 0.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
Rainbow Children’s Medicare के IPO का इश्यू 27-28 अप्रैल को खुला था। इसका IPO 1581 करोड़ रुपये का था। इसके IPO के इश्यू पर प्राइस बैंड 516-542 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. लॉट साइज 27 शेयरों का था और निवेशकों को कम से कम 14634 रुपये का निवेश करना था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related