Business:- आज शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देंखने को मिला। इसी बीच Rainbow Children’s Medicare का IPO पूरा सब्सक्राइब हो गया है। जानकारी के लिए बता दें इसका IPO 27 अप्रैल को खुला था और आज यानी 29 अप्रैल को बन्द होते होते ओवर सब्सक्राइब हो गया।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के हिस्से की बात करें तो इसका आरक्षित हिस्सा 5.98 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वही ओवरऑल अब तक यह इश्यू 2.48 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वही अगर हम इनके पूरे रेशियो को आके तो आज इसमे लोगो का रिस्पॉन्स बेहतर नहीं रहा। यह अपेक्षा के मुताबिक केवल 20 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें Rainbow Children’s Medicare का IPO का 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी, 35 फीसदी खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है. वही कर्मियों के लिए 3 लाख शेयर्स रिजर्व हैं हैं। वही यह आईपीओ 2,05,14,617 इक्विटी शेयरों का पब्लिक शेयरों का है।

