Site icon Buziness Bytes Hindi

शार्दुल को कॉफी पर ले जाना चाहते हैं रैना!


शार्दुल को कॉफी पर ले जाना चाहते हैं रैना!

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से क्रिकेटरों के महिला लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस एक एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर अपने फेवरेट खिलाड़ियों को लड़कियों के लुक में बदल रहे हैं. कुछ ऐसा ही चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों के साथ भी हुआ. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने सभी खिलाड़ियों की महिला लुक वाली फोटो शेयर की, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस फोटो में चेन्नई के सभी खिलाड़ी जैसे कप्तान धोनी, जडेजा, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो का फीमेल लुक पोस्ट किया गया.

रैना को शार्दुल आए पसंद
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्कवाड में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर की फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है. सुरेश रैना तो शार्दुल ठाकुर के महिला अवतार के दीवाने ही हो गए और उन्होंने मजाक ही मजाक में उन्हें कॉफी पर चलने को बोल दिया. बता दें हाल ही में युजवेंद्र चहल ने भी रोहित शर्मा की महिला लुक वाली फोटो पोस्ट की थी और उन्हें क्यूट कहा था.

आईपीएल के इंतजार में रैना
बता दें सुरेश रैना को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है लेकिन रैना ने धोनी के साथ मिलकर इसके लिए खूब मेहनत की थी. रैना और धोनी ने चेन्नई में लगे कैंप में बल्लेबाजी का अभ्यास किया था, साथ ही दोनों ने जिम में भी काफी मेहनत की थी. सुरेश रैना ने मीडिया को बताया था कि एमएस धोनी भी आईपीएल के लिए पूरी तरह तैयार थे और अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है. बता दें सुरेश रैना पिछले दो सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने 17 जुलाई 2018 को अपना आखिरी वनडे खेला था, वहीं 8 जुलाई 2018 को वो आखिरी टी20 मैच खेले थे. 226 वनडे, 78 टी20 और 18 टेस्ट मैच खेलने वाले सुरेश रैना अभी महज 33 साल के हैं और उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा है. हाल ही में रैना ने सेलेक्टर्स पर बिना वजह के टीम से बाहर करने का आरोप लगाया था. सुरेश रैना ने कहा था कि सेलेक्टर्स खिलाड़ियों को ये नहीं बताते हैं कि आखिर उन्हें किस चीज पर मेहनत की जरूरत है और कैसे वो टीम में वापसी करेंगे.

Exit mobile version