Site icon Buziness Bytes Hindi

WTC फाइनल में बारिश बनेगी विलेन!


WTC फाइनल में बारिश बनेगी विलेन!

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला 18 जून से साउथैंप्‍टन के रोज बाउल स्‍टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें टिकी हैं. ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि ये टेस्‍ट क्रिकेट का वर्ल्‍ड कप है और इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम खेल के इस सबसे प्रतिष्ठित प्रारूप में अपनी बादशाहत दुनिया भर में साबित कर देगी. हालांकि विराट कोहली और केन विलियमसन की अगुआई वाली भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से ठीक पहले क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस मैच में बारिश होने की पूरी आशंका है और अगर मौसम के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो फिर फाइनल में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है.

दरअसल, इंग्‍लैंड में खेलते हुए हमेशा मौसम की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. ऐसे में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल के शुरुआती दिन यानी 18 जून को मौसम विभाग ने बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है. अगर ऐसा होता है तो ये क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बुरी खबर होगी. 18 जून को 17 डिग्री तापमान रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, साउथैंप्‍टन में 18 जून यानी शुक्रवार को पूरे दिन रह-रहकर कभी तेज तो कभी हल्‍की बारिश होगी. ऐसे में इस बात की संभावना कम ही है कि पूरे 90 ओवर का खेल हो सके. ये ये भी हो सकता है कि पहले दिन एक भी गेंद न फेंकी जा सके. जो भी हो, 18 जून को प्रशंसकों को अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

Read also: किसी रिलेशनशिप का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं: मिनीषा लाम्बा

बुरी खबर सिर्फ मैच के पहले दिन को लेकर ही नहीं है, बल्कि 19, 20 और 22 जून यानी टेस्‍ट के दूसरे, तीसरे और पांचवें दिन भी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की गई है. सिर्फ 21 जून यानी चौथे दिन के खेल के वक्‍त मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. उससे भी दिलचस्‍प बात है कि 22 जून यानी मैच के आखिरी व पांचवें दिन के बाद से अगले एक हफ्ते तक मौसम एकदम साफ रहने का अनुमान है. यहां बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर मैच ड्रॉ रहता है या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्‍त विजेता घोषित किया जाएगा. आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए भारत और न्‍यूजीलैंड दोनों ने अपने-अपने 15 खिलाडि़यों के नामों का ऐलान कर दिया है.

Exit mobile version