Site icon Buziness Bytes Hindi

T20 World Cup: बारिश ने आयरलैंड को ग्रुप में दूसरे नंबर पर पहुँचाया

IRE vs AFG:

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों मौसम बहुत बेईमान है, वैसे तो बारिश का मौसम लुत्फ़ उठाने के लिए होता है लेकिन कंगारुओं के देश में इन दिनों फटाफट क्रिकेट का सबसे बड़ा मेला चल रहा है यानि टी 20 क्रिकेट विश्व कप खेला जा रहा और इस महासंग्राम पर बारिश का बड़ा बुरा असर पद रहा है। न सिर्फ मैच प्रभावित हो रहे हैं बल्कि मैच पूरी तरह वाश आउट भी हो रहे हैं और इसका कई टीमें बड़ा खामियाज़ा भुगत रही हैं. ऐसा ही एक मैच आज मेलबोर्न में वाश आउट हो गया जिसका सीधा फायदा आयरलैंड जैसी टीम को मिला और वह अपने ग्रुप की अंकतालिका में न्यूज़ीलैण्ड के साथ बराबर अंको पर पहुँच गयी हालाँकि अभी वो दूसरे नंबर पर ही है वहीँ अफ़ग़ानिस्तान की टीम निराश है कि उसे आयरलैंड के साथ अंक बांटना पड़ा. बारिश के सितम का शिकार अबतक सबसे ज़्यादा अफ़ग़ानिस्तान ही हुई है, उसके तीन में से दो मैच वाश आउट हुए हैं और एक मैच वो हार चुकी है, इससे पहले न्यूज़ीलैण्ड के साथ खेला जाने वाला मैच भी रद्द हुआ था.

मेलबोर्न में बारिश का आज यह आलम रहा कि टॉस भी न हो सका और मैच को रद्द कर दिया गया. इसके कारण दोनों टीमों में अंकों को बाँटना पड़ा, एक पॉइंट मिलने के कारण आयरलैंड ने लंबी छलांग लगाई और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई , पॉइंट्स टेबल में आयरलैंड ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है. आयरलैंड का यह सुपर 12 में तीसरा मैच था. इससे पहले उसने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को हराया था. इस मैच में भी बारिश आयरलैंड मेहरबान रही.

इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच भी मेलबर्न में ही खेला गया था, आयरलैंड ने 157 रन बनाये थे मगर इंग्लैंड की पारी के दौरान बारिश ने बाधा डाल दी और जिस समय मैच को रोका गया DLS नियम के तहत इंग्लैंड की टीम पांच रन से पीछे थी, हालाँकि उस समय मोईन अली धुंआधार तरीके से बल्लेबाज़ी कर रहे थे, एक और ओवर इंग्लैंड को DLS में आयरलैंड से आगे कर सकता था. आयरलैंड को अपने पहले मैच में एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Exit mobile version