नई दिल्ली। इस समय देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज दिल्ली एनसीआर सहित यूपी,हरियाणा और राजस्थान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली केंद्र के अनुसार एनसीआर लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा,छपरौला, ग्रेटर नोएडा, दादरी, हांसी, बरवाला, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा मोदीनगर,चांदपुर, खैर, जट्टारी, राया, इगलास, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद और राजस्थान के इलाकों में मध्यम वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार,सिक्किम के अलावा अरुणाचल प्रदेश,असम, ओडिशा, तटीय क्षेत्रों, विदर्भ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान,दिल्ली, कोंकण और गोवा, गुजरात, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में मध्यम बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर है। मौसम विभाग के मुताबिक नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इनमें डिंडौरी,अनूपपुर, बालाघाट, मण्डला, छतरपुर, सागर, बुरहानपुर, विदिशा और खंडवा जिले के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना।
