Rain in Meerut – तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मेरठ सहित एनसीआर के लोगों भीषण गर्मी से मिली राहत, दो दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मेरठ और एनसीआर में तेज हवाओं के साथ सुबह से ही हो रही बारिश ने मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद,नोएडा, ग्रेटर नोएडा के तापमान को गिरा दिया है और मौसम सुहाना हो गया है एक महीने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है. वहीं रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर मे गिरावट आई है। लेकिन यह अभी भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 से 3 तक मौसम के ऐसे बने रहने की सम्भाना है और बारिश होगी।
भीषण गर्मी की मार झेल रहे एनसीआर वासियों मौसम में अचानक बदलाव से राहत मिली। अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच गया था। तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे थे, लेकिन अचानक मौसम ने करवट करवट ली। शुक्रवार शाम आंधी के साथ से ही छुटपुट पर बारिश शुरू हो गई लेकिन रविवार को कि बादलों की केवल आवाजाही रही। आज सुबह से ही तेज आंधी के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। तेज हवाओं के साथ बारिश से मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर गाडी लेकर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
बीते रविवार को मेरठ का एक्यू यूआई 209 और आसपास के जिलों का 201 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी मंी आता है। तेज हवाओं और बारिश के कारण एनसीआर का वायु प्रदूषण नियंत्रित होता है हो रही बारिश से दोनों शहरों का प्रदूषण के स्तर और भी कम होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 24 तारीख तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा आज हो रही बारिश से तापमान अगले तीन-चार दिन तक तापमान कम बना रहेगा और लोगों को लू से भी राहत मिलेगी। उन्होंने 23 मई और 24 को तेज बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन आंधी आने की संभावना है।
