ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप 2022 की लंका दहन के साथ शुरुआत होने के बाद इस महाकुम्भ के सबसे बड़े मुकाबले यानि 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर एक बुरी खबर आयी है. पता चला है कि इस सुपर मुकाबले के ऊपर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं और मैच के पूरी तरह धुल जाने या बुरी तरह प्रभावित होने की पूरी संभावनाएं बताई जा रही है.
बता दें कि चिर प्रतिद्वंदियों के बीच होने वाले इस मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं ऐसे में अगर बारिश की वजह से यह मैच न खेला जा सका या फिर बेहद कम ओवरों का खेला गया तो दर्शकों का सारा मज़ा किरकिरा होगा वहीँ टीवी राइट्स खरींडने वालों का भी बड़ा आर्थिक नुक्सान होगा। 23 अक्टूबर के मेलबोर्न के मौसम की भविष्यवाणी को अगर सही माना जाय तो इस दिन 70 प्रतिशत सम्भावना है कि भारी होगी यानि लगभग 6 MM. सबसे बुरी खबर तो यह है कि मैच की पहली रात को भी भारी बारिश होने की पूरी सम्भावना है. ऐसे में ग्राउंड स्टाफ चाहकर भी कुछ नहीं कर पायेगा।
मेलबोर्न में खेले जाने इस मैच के लिए एक लाख दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच का लुत्फ़ उठाने के लिए कब से बेकरार हैं. इन दोनों चिर प्रतिद्वंदियों के बीच मौसम की वजह से मैच न होने की सम्भावना से ICC बहुत चिंतित नज़र आ रहा है. आपने देखा होगा कि ICC मुकाबलों में अब कार्यक्रम इस तरह बनाया जाता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक भिड़ंत ज़रूर हो. अब अगर यह भिड़ंत नहीं होती है तो आयोजकों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. मजबूरी यह है कि क्वालिफाइंग स्टेज और सुपर-12 राउंड के लिए इस विषस्व कप में रिजर्व डे नहीं रखा गया है तो मैच न होने की स्थिति में दोनों ही टीमों में एक एक अंक का बंटवारा होगा। हालाँकि दोनों ही टीमें नहीं चाहेंगी कि अंकों का बंटवारा हो.
