Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: मैदान से पहाड़ तक बारिश के आसार, बर्फबारी और ओले का अलर्ट

weather update

नई दिल्ली। आज 25 जनवरी को मौसम अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से लोगों को राहत मिली है। एनसीआर दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर और दिल्ली में आज बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।


दिल्ली-NCR में आज और कल बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को पश्चिम यूपी और दिल्ली में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से ठंडक महसूस की गई।


ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में देर शाम चोटियों पर बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आ गई। हिमाचल में बारिश और हिमपात हो रहा है। हिमपात से लाहुल, स्पीत घाटी का मनाली से संपर्क कट गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन आंधी चलने, भारी हिमपात और बारिश के साथ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। हालांकि अभी बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन तापमान कई डिग्री नीचे गिर गया है। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बारिश के आसार हैं।

UP के जिलो में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज और कल यूपी के कई जिलो में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में 26 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Exit mobile version