Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Weather: दिल्ली में मौसम सुहाना, यूपी-बिहार में अलर्ट; जाने देश में मौसम का हाल

weather

Today Weather news: आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश के बरघाट में 24 सेमी और ओडिशा के देवगांव में 19 सेमी बारिश हुई।

राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए हैं। बीते दिन दिल्ली में बारिश हुई थी। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राजधानी में आज बारिश होने के आसार हैं।

देश के कई हिस्सों में बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आईएमडी ने बताया कि मप्र के बरघाट में ओडिशा के देवगांव में भीषण बारिश हुई है। इसके अलावा कई जगहों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी में आईएमडी की चेतावनी, बिहार में बारिश?

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर तक बारिश की संभावना है। हालांकि, कानपुर, लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में आज शनिवार की सुबह उमस भरी रही है। इसके अलावा कुछ ज‍िलों में सुबह से बादल छाये हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है। जिसका प्रभाव अब बारिश पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच से सात दिनों तक पटना सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। बीते दिन राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जम्मू में मौसम?

जम्मू में बीते कई दिनों से बारिश का जारी है। आगे भी जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि इस सप्ताह बारिश से निजात नहीं मिलेगी। शुक्रवार को कई स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुजरात से लेकर गोवा तक अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन्न इलाकों में 18 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश को देखते हुए, आईएमडी ने लोगों से आग्रह किया है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले इलाकों में जाने से बचें।
कोंकण और गोवा के विभिन्न क्षेत्रों में आज 16 और कल 17 सितंबर को बारिश के आसार हैं। अंडमान और निकोबार के विभिन्न क्षेत्रों में 17 सितंबर तक बारिश होगी। साथ ही, विदर्भ के इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version