Meerut Weather Update : मेरठ सहित प्रदेश के इस जिलों में बारिश अलर्ट, सात सितंबर तक झमाझम के आसार

मेरठ रीजनMeerut Weather Update : मेरठ सहित प्रदेश के इस जिलों में बारिश...

Date:

मानसून सीजन अब खत्म होने को है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर भारत से लेककर दक्षिण में केरल तक बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को चेतावनी जारी की है। उप्र में मौसम का मिजाज अब तेजी के साथ बदल रहा है। उप्र में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अब बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक सितम्बर से आगामी सितम्बर तक यूपी के पूर्वांचल के अलावा पश्चिमी के जिलों में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। उप्र के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। उप्र के 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इनमें लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश होगी। आज गुरुवार और शुक्रवार को भी तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में गरज और चमक के साथ तीन सितंबर तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों में चेतावनी जारी की है। उनमें लखनऊ,गोरखपुर, प्रयागराज, बहराइच, वाराणसी,कानपुर नगर, बलिया, फतेहपुर, मऊ, फुरसतगंज, संतकबीर नगर, झांसी, मेरठ, नोएडा, बरेली, हाथरस, मैनपुरी, पीलीभीत, आगरा, औरैया शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। कई जिलों में बदालों की गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं तराई वाले जिलों भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related