Site icon Buziness Bytes Hindi

Yamuna flood: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, पुराना रेल पुल यातायात के लिए बंद

jl1101

Delhi Yamuna flood: दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई हैं। रेलवे ने आज सुबह पुराना लोहा पुल पर रेल यातायात बंद कर दिया है। वहीं IMD ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यमुना के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। राजधानी दिल्ली में यमुना जल स्तर बीती रात से खतरे के निशान से ऊपर है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यमुना के निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाने का काम शुरू किया है।

रेल ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए पुराना लोहा पुल पर रेल यातायात को आज मंगलवार सुबह से बंद कर दिया। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चिंता की बात यह है कि हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा है। बताया जा रहा है ​कि हरियाणा सरकार ने बाढ़ की आशंका के मद्देनजर हथिनीकुंड बैराज के सभी फाटकों को खोल दिया है।

यमुना में पानी का स्तर बढ़ने को खतरनाक माना

हरियाणा से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ने के फैसले के बाद से यमुना का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। इस समय यमुना का जलस्तर 206.24 मीटर से ज्यादा है। यमुना में पानी का स्तर बढ़ने को खतरनाक माना जा रहा है। यमुना में जल स्तर बढ़ने का असर निचले इलाके में रहने वालों पर पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

दिल्ली में ​यमुना खतरे के निशान से उपर बह रहीं हैं। दिल्ली सरकार ने पुराना लोहा पुल पर ट्रैफिक बंद करने के संकेत दिया है। जबकि भारतीय रेल ने पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात मंगलवार सुबह 6 बजे से अस्थायी रूप से बंद किया है। इस बात की पुष्टि उत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से की गई है।

Exit mobile version