Site icon Buziness Bytes Hindi

Nia Raids PFI: मेरठ सहित देश के 11 राज्यों पीएफआई के ठिकानों पर छापे, पांच सदस्यों सहित 33 हिरासत में

मेरठ/दिल्ली। आतंकी फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पूरी रात मेरठ सहित आसपास के जिलों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें मेरठ से पीएफआई के पांच सदस्य सहित 33 लोगों को हिरासत में लिया 
 गया है। जिस पीएफआई सदस्य मुनीर की तलाश में एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसिया पश्चिमी उप्र में डेरा डाले हुए हैं। वो फिर भी हाथ नहीं लगा है। एनआईए की टीम ने पूरी रात देश के कई राज्यों में भी छापेमारी की है। मेरठ के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में एनआईए की छापेमारी के दौरान सात राज्यों में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इसी के साथ कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिन राज्यों में छापेमारी हुई है। उनमें दिल्ली, पश्चिमी उप्र, पूर्वी उप्र के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और असम भी शामिल हैं।

मेरठ में पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीएफआई के पांच और एसडीपीआई को मिलाकर करीब 33 सदस्यों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। इसमें एसडीपीआई का जिला प्रमुख शामिल है।
वहीं देश के अन्य हिस्सों में एटीएस और स्थानीय पुलिस मिलकर ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने पीएफआई से जुड़े 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में निजामुद्दीन, शाहीन बाग इलाके में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। ये अभियान एनआईए और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप ये मिलकर चलाया है। छापेमारी में चार से अधिक कलोगों को हिरासत में लिया गया है।

एनआईए और एटीएस ने मप्र के इंदौर, उज्जैन, शाजापुर समेत सात स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि रात तीन बजे से छापेमारी की जा रही है। शहर में पीएफआई सचिव यूसुफ और जिला कमेटी सदस्य सईद टेलर के घर छापामार कार्रवाई की है। इनमें से एटीएस ने टेलर को हिरासत में लिया। वहीं असम के एडीजीपी (स्पेशल ब्रांच) हीरेन नाथ ने जानकारी दी है कि नगरबेरा इलाके से पीएफआई के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में कई जगहों पर पीएफआई के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है।

एनआईए की टीम ने पश्चिमी उप्र के बुलंदशहर और मेरठ में छापा मारा है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, यूपी में पीएफआई के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि इससे पहले पीएफआई के ठिकानों पर गत 22 सितंबर को 15 राज्यों में छापेमारी की गई थी। जिसमें पीएफआई के 93 ठिकानों पर कार्रवाई हुई थी। छापेमारी में पीएफआइ अध्यक्ष ओएमए सलमान, पी कोया, ई अबूबकर, इलामरम और सीपी मोहम्मद बसीर सहित 106 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आतंकी गतिविधियों व फंडिंग से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए। छापे के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं। जिससे पता चलता है कि पीएफआई देश में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने, युवाओं को आतंकी प्रशिक्षण देने, दंगे भड़काने और निर्दाेष लोगों की हत्या करने के साथ युवाओं को कट्टरता का पाठ पढ़ाकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए उकसाने का काम करता है।

Exit mobile version