Site icon Buziness Bytes Hindi

Sex Racket: देर रात होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा, आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती मिले

मेरठ। मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल अमर नाथ में एएचटीयू और नौचंदी थाना पुलिस ने देर रात छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा। पुलिस को होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी पुख्ता होने के बाद ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। छापेमारी में पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक हालत में चार युवक और एक युवती को हिरासत में लिया है। यह होटल शोहराब गेट रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित है। बताया जाता है कि होटल में काफी समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।  मेरठ के गढ रोड स्थित शोहराब गेट रोडवेज बस स्टैंड के सामने होटल अमरनाथ में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। जानकारी होने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और थाना नौचंदी पुलिस ने देर रात संयुक्त रूप से छापा मारा। कमरे से आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 

Read also: सर तन से जुदा इस्लाम विरोधी नारा, NSA के सामने बोले मुस्लिम रहनुमा

पुलिस के मुताबिक थाना नौचंदी के गढ़ रोड स्थित होटल अमर नाथ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मुखबिर होटल के आसपास लगाए। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मामले की जांच पड़ताल में जुटी। मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली तो एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना नौचंदी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर होटल अमरनाथ से आपत्तिजनक हालात में एक युवती और चार युवकों को पकड़ लिया। होटल के अलावा क्षेत्र के कुछ अन्य होटल भी पुलिस की नजर में हैं। पूछताछ में पता चला कि सेक्स रैकेट चलाने के लिए घण्टे के हिसाब से होटल में कमरा दिया जाता था। 

Exit mobile version