Site icon Buziness Bytes Hindi

Shrikant Tyagi New Update: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश में दबिश, एसएचओ सहित सात निलंबित

नोएडा। जिले की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ हुई अभद्रता मामले में अब एक्शन में आई पुलिस ने एक एसएचओ सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला की सुरक्षा के लिए दो पीएसओ तैनात किए हैं। प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की तलाश में पुलिस ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दबिश दी है। फरार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन अंतिम बार हरिद्वार और ऋषिकेश में पाई गई थी। 

Read also: Rakesh Sachan Minister UP: कोर्ट से फाइल लेकर भागने वाले मंत्री को मिली एक साल की सजा, ज़मानत भी

वहीं एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर बयान जारी करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि नोएडा के सेक्टर-93 में हुए दुर्भाग्यपूर्ण मामले को शासन ने पूरी गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में आरोपी श्रीकांत त्यागी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में लापरवाही किए जाने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उनको निलंबित कर दिया गया है वहीं पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। फरार श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और उस पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version