Site icon Buziness Bytes Hindi

ED का Mines Lease Allotment Scam मामले में महिला IAS और उनके पति के ठिकानों सहित 20 स्थानों पर छापा

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को ईडी ने माइंस लीज आवंटन मामले में महिला आईएएस सहित करीब 20 स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी एनसीआर से लेकर झारखंड और पश्चिमी बंगाल तक की गई। मांइस लीज आवंटन घोटाले और आय से अधिक निवेश से जुड़े मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी कर रहा है। इस मामले में ही आज प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा ईडी ने एनसीआर, फरीदाबाद,जयपुर, मुजफ्फरपुर, बेंगलुरू,झारखंड के खूंटी के अलावा कोलकाता में अन्य लोगों के 20 अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इसके लिए ईडी ने छापेमारी के लिए कई टीमों का गठन किया।

ईडी ने इन छापेमारी की जानकारी आधिकारिक तौर पर अभी नहीं दी है। आईएएस पूजा सिंघल झारखंड में खान सचिव के पद पर हैं। उनके पास इसके अलावा और भी अन्य विभाग हैं। आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झारखंड के रांची में एक सुपर स्पेश्यिलटी हॉस्पिटल के मालिक हैं। ईडी के मुताबिक महिला आईएएस और उनके पति द्वारा बड़े पैमाने पर रुपयों की लेनदेन का मामला सामने आया है। जिनके कागजात और उनकी वैधता की जांच के ​लिए ये छापेमारी की गई है।

Also read: छापेमारी के बाद ईडी ने देवेंद्र फडणवीस को निशाना बनाने वाले वकील को हिरासत में लिया

Exit mobile version