Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul Gandhi in USA: राहुल की भविष्यवाणी, ‘3-4 विधानसभा चुनावों में BJP हो जाएगी साफ’

2j15

Rahul Gandhi in USA राहुल गांधी ने भारतीय अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा लोगों को गलहफहमी है कि भाजपा और आरएसएस का रथ थम नहीं सकता।

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भारत की राजनीति उफान पर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरा के दौरान भारत की राजनीति में हमेशा उफान रहता है। राहुल गांधी इस समय अमेरिका यात्रा पर है। जहां उन्होंने एक स्वागत समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहीं पीएम मोदी को निशाने पर लिया तो कहीं भाजपा पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं, ‘ अगले तीन-चार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा का सफाया कर देगी’।

राहुल गांधी का अमेरिका दौरा विवादों का केंद्र

राहुल गांधी इन ​दिनों छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। बुधवार को भारतीयों के साथ राहुल गांधी की पहली बातचीत थी जो विवादों का केंद्र बन चुकी है। नए संसद भवन पर राहुल गांधी की टिप्पणी से एक बार फिर वो विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने का आरोप से घिरे हैं। अब भाजपा का सफाया करने की बात कह दी है।

मोदी पर लगातार हमलावर हो रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी भारतीय अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को गलहफहमी होती है कि भाजपा और आरएसएस का रथ थम नहीं सकता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं, ‘आप देखेंगे कि अगले तीन या चार चुनाव में हम भाजपा से लड़ेंगे और उनका सफाया कर देंगे’।

मीडिया पीएम मोदी का करेगी गुणगान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको यह बता सकता हूं कि इन विधानसभा चुनावों में उनके लिए वास्तव में कठिन समय आएगा। हम उनके साथ वही करेंगे जो कर्नाटक में किया है। राहुल गांधी ने भारत मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय मीडिया से पूछेंगे तो वो यही कहेंगे कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि, खुद देख सकते हैं, कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया।

लोगों का समर्थन नहीं साथ

राहुल गांधी ने थिंक-टैंक समुदाय के सदस्यों और सांसदों से कहा, भारत की मीडिया वर्तमान में भाजपा का प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि खुद देखें कि 60 प्रतिशत आबादी न तो भाजपा को वोट करती है और नहीं पीएम मोदी को पसंद करती है। लेकिन वे चिल्लाकर अपनी जीत को बताते हैं। उनके पास साधन है।

भारतीय आबादी का विशाल बहुमत मोदी और भाजपा का समर्थन नहीं कर रहा है। एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस भाजपा को हराने में जरूर कामयाब होगी। बता दें, इस साल के अंत तक पांच राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंने हैं। जो 2024 के आम चुनाव के लिए दलों का सियासी मंच तैयार करेंगे।

Exit mobile version