Site icon Buziness Bytes Hindi

मालदा में राहुल की कार पर पत्थर से हमला, बाल बाल बचे

attack

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमले के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी की कार पर हमला हुआ है। राहुल गाँधी की कार पर पीछे से पत्थर फेंक कर मारा गया जिससे गाड़ी का पिछ्ला शीशा चकनाचूर हो गया। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से एकबार फिर पश्चिम बंगाल पहुंची है. इस हमले के बाद राहुल गांधी ने कार से उतरकर पत्थर फेंकने वाले को सामने आने को कहा मगर कोई सामने नहीं आया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.

कार में राहुल गांधी के साथ पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी थे। इस हमले में राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई लेकिन जिस तरह से पत्थर फेंका गया वह चोट पहुंचा सकता था। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की जा रही है। राहुल गाँधी पर इस तरह जानलेवा हमला करना ठीक नहीं है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह एक साजिश है यह किसने किया या कराया होगा, इसे आप खुद समझ सकते हैं? उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कदम-कदम पर मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।

उधर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एकबार फिर बंगाल पहुँचने पर ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर हमला किया है. ममता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पश्चिम बंगाल में एक भी विधायक नहीं है फिर भी हम उनको लोकसभा की दो सीटें दे रहे थे. ममता फिर दोहराया कि तृणमूल कांग्रेस वेस्ट बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इन दोनों सीटों पर जीत मिली थी.

Exit mobile version