Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul’s Allegation On Modi Government: देश के साथ गद्दारी कर रही है मोदी सरकार, राहुल का बड़ा आरोप

लद्दाख में एलएसी के पास चीन निर्माण कार्य कर रहा है, ऐसा दावा अमेरिका कर रहा है और उसने इसके लिए भारत को चेताया भी है, अब इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को घेरा है और मोदी सरकार पर देश के साथ गद्दारी करने का बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गाँधी ने अमरीकी रिपोर्ट के हवाले कहा है कि लद्दाख में LAC के पास चीन भविष्य में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के लिए नींव बना रहा और भारत सरकार उसे नज़र अंदाज़ कर रही है।

Read also: इमरान प्रतापगढ़ी को वोट कर AIMIM करेगी शिवसेना की मदद 

बता दें कि चीन द्वारा लद्दाख में निर्माण कार्यों को लेकर अमेरिका ने भारत को अलर्ट करते हुए कहा कि चीन द्वारा तैयार किया ढांचा एक बड़े खतरे की घंटी है, अमेरिका ने यह भी कहा कि LAC पर छीनीं गतिविधियां आँखें खोलने वाली हैं। अमरीकी जर्नल चार्ल्स ए फ्लिन ने कहा कि यह चीन की यह गतिविधि दरअसल संबंधों को अस्थिर और नुक्सान पहुँचाने वाली है। 

Read also: Uttarpradesh News Today: शत प्रतिशत विलंबित भुगतान अधिभार छूट के लिए सरकार ने शुरू की एकमुश्त समाधान योजना

अमेरिका ने कहा कि चीन लद्दाख में लगातार निर्माण कार्यों में लिप्त है और सड़क व पुल और बस्तियां बनाने में जुटा हुआ है। उसका यह कदम न सिर्फ अस्थिर करने वाला बल्कि नुकसानदायक भी है। अमेरिका ने इस मसले पर भारत से कहा है कि चीन की इन हरकतों से निपटने के लिए हमें मिलकर काम करने की ज़रुरत है. राहुल गाँधी ने अमरीकी जनरल के इसी बयान पर आज अपने ट्विटर हैंडल से केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने NDTV की एक न्यूज़ आर्टिकल को पोस्ट करते हुए लिखा कि “चीन भविष्य में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की नींव बना रहा है। इसकी अनदेखी कर सरकार भारत के साथ विश्वासघात कर रही है।”

Exit mobile version