Site icon Buziness Bytes Hindi

राहुल ने बताया, वो किस शक्ति की बात कर रहे हैं

rahul gandhi

मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गाँधी ने जिस राजनीतिक शक्ति को समाप्त करने की बात कही थी उसे आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज अपने चुनावी मंचों से हिंदू शक्ति का नाम दे दिया और कहा कि राहुल गाँधी हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री के इन चुनावी बयानों के बाद राहुल गाँधी ने अपने एक्स हैंडल पर लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने गहरी सच्चाई बोली है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उनकी बातों का हमेशा अर्थ बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि उन्हें मेरी बातें अच्छी नहीं लगती हैं

राहुल गाँधी ने कहा कि उन्होंने जिस शक्ति की बात कही थी वो शक्ति ऐसी है जिसने भारत की संस्थाओं को ED, सीबीआई और आईटी को, निर्वाचन आयोगको, मीडिया को उद्योग जगत को, देश के पूरे संवैधानिक ढाँचे को अपने पंजों में दबोच रखा है. प्रधानमंत्री मोदी उसी शक्ति का मुखौटा हैं. उसी शक्ति के लिए हज़ारों करोड़ का क़र्ज़ माफ़ कराते हैं, उसी शक्ति को देश के हवाई अड्डे, बंदरगाह दिए जाते हैं, देश के युवाओं को अग्निवीर देकर उसकी हिम्मत तोड़ी जाती है. उसी शक्ति को मीडिया दिन रात सलामी ठोंकता है. मोदी जी उसी शक्ति की गुलामी में देश के गरीबों पर GST ठोंकते हैं, देश की सम्पतियों की नीलामी करते हैं. राहुल ने आगे लिखा कि वो उस शक्ति को पहचानते हैं। वो कोई धार्मिक शक्ति नहीं भ्रष्टाचार, झूठ, और अधर्म की शक्ति है. इसलिए जब मैं उस शक्ति के खिलाफ आवाज़ उठता हूँ तो मोदी और उनकी झूठ फैलाने वाली मशीन भड़क जाती है.

लेकिन राहुल की इस शक्ति को मोदी जी ने धार्मिक शक्ति में बदल दिया और आज पहले तेलंगाना और फिर कर्नाटक में कहा कि INDI गठबंधन के लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिसे शक्ति मानता है उस शक्ति के विनाश का एलान किया है। इस शक्ति को बचाने के लिए वो जान की बाज़ी लगा देंगे।

Exit mobile version