Site icon Buziness Bytes Hindi

5 डिग्री ठंड में सुबह राहुल ने एलम से शुरू की Bharat Jodo Yatra, युवाओं में दिखा उत्साह

Bharat Jodo Yatra

शामली। यूपी में तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज शामली के एलम गांव से हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज शामली से जुड़े सभी रास्तों को बंद कर दिया गया हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब हरियाणा के पानीपत में प्रवेश कर जाएगी। उसके बाद ही रास्तें खोला जाएगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। कांधला के लोग सड़कों पर राहुल गांधी की एक झलक देखने को बेताब दिख रहे हैं। राहुल गांधी कांधला में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास से गुजरे। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा कल शुक्रवार 6 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यात्रा पंजाब में 11 जनवरी को प्रवेश करेगी। इसके बाद 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में ‘सुरक्षा में चूक’ के विषय पर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित नहीं।

हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज 5 जनवरी को पानीपत-खटीमा मार्ग और कांधला-कैराना मार्ग बंद कर दिया गया है। भारत जोड़ो यात्रा जब पानीपत में प्रवेश कर लेगी उसके बाद ही इन मार्गों को खोला जाएगा।

5 डिग्री ठंड में भी दिखा राहुल गांधी में उत्साह

राहुल गांधी इस समय 5 डिग्री ठंड में भी गजब का उत्साह दिखा रहे हैं। उनके साथ चलने वाले भी हैरान हैं। उनके कदमों की तेजी उत्साह को बया करने वाली है। इस समय इतनी ठंड में भी लोग यात्रा के स्वागत में सड़क के किनारे खड़े हैं।

Exit mobile version