Site icon Buziness Bytes Hindi

कर्नाटक में बोले राहुल, भाजपा ने बंद कर दिए हैं अभिव्यक्ति के सारे दरवाज़े

9 दिन केरल में गुजरने के बाद कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक पहुँच गयी. कर्नाटक पहुंचकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने अभिव्यक्ति के सारे दरवाज़े विपक्ष के लिए बंद कर दिए हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने यात्रा का सहारा लिया ताकि भारत को फिर से जोड़ा जाय जिसे भाजपा लगातार तोड़ने की कोशिश कर रही है.  

कर्नाटक के चामराजनगर में हुई एक जनसभा में राहुल गाँधी ने कहा कि लोकतंत्र में कई संस्थान होते हैं जिसमें मीडिया और संसद भी शामिल है लेकिन विपक्ष के लिए इन सभी को बंद कर दिया गया है. राहुल ने कहा कि मीडिया पूरी तरह सरकार का कंट्रोल है। संसद में विपक्ष के माइक बंद कर जाते हैं, विपक्ष को परेशान किया जाता है, विपक्ष के शासन वाली विधानसभाओं में सरकार काम करने नहीं दिया जाता है तो ऐसी हालत में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का है हमारे पास विकल्प बचाथा। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भारत की यात्रा है और इसको देश में कोई ताकत नहीं रोक सकती , राहुल ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा से उठी आवाज़ को कोई दबा नहीं सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगले 21 दिनों में कर्नाटक के विभिन्न जिलों से गुजरने वाली इस यात्रा के दौरान लोगों का दर्द सुना जायेगा। राहुल ने कहा कि इस दौरान आप लोग करप्शन, मंहगाई और बेरोज़गारी के बारे में सुनेंगे। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भाजपा और आरएसएस की नफरत की विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है.

Exit mobile version