CM Gehlot: राहुल ने गेहलोत को याद दिलाया उदयपुर सम्मलेन का कमिटमेंट

पॉलिटिक्सCM Gehlot: राहुल ने गेहलोत को याद दिलाया उदयपुर सम्मलेन का कमिटमेंट

Date:

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज एक प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं को उदयपुर सम्मलेन में हुए कमिटमेंट्स की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमने उदयपुर में एक कमिटमेंट की थी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उस कमिटमेंट को बनाये रखा जायेगा, इसके साथ ही उन्होंने एकबार फिर कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष न बनने की बात दोहराई। 

राहुल गाँधी के इस बयान को अशोक गेहलोत के लिए एक सन्देश माना जा रहा है जो पूरी कोशिश में लगे हैं कि वो दो पदों पर एक साथ रह सकें, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के साथ ही वो राजस्थान का मुख्यमंत्री भी बने रहना चाहते हैं हालाँकि कल शाम सोनिया गाँधी से मुलाकात के बाद उनके तेवर नरम पड़ गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों को राहुल गाँधी ने सलाह देते हुए कहा कि ये पद वैचारिक है जो भारत के दृष्टिकोण को सबके सामने लाता है. कांग्रेस अध्यक्ष विचारों के एक समूह का प्रतिनिधित्व करता है. राहुल ने कहा कि मेरा मानना है कि जो भी कांग्रेस अध्यक्ष बने वो कांग्रेस की इस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करे. 

बता दें कि कांग्रेस ने साल की शुरुआत में राजस्थान के उदयपुर में आयोजित पार्टी सम्मलेन में  “एक व्यक्ति, एक पद” नियम लागू करने की बात कही थी, उदयपुर में पारित ये प्रस्ताव अब अशोक गहलोत के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है. राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि आप लोग दूसरी पार्टियों से क्यों नहीं पूछते कि उनकी पार्टी का अध्यक्ष कौन बनेगा क्योंकि आपको भी मालूम है कि वहां अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं होता लेकिन कांग्रेस पार्टी में होता है और यहां कोई भी कांग्रेसी चुनाव लड़ सकता है. राहुल ने पत्रकारों से कहा कि आप ये सवाल भाजपा, सपा या बसपासे क्यों नहीं पूछते. 

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक, नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर वहीँ नाम वापी की आखरी तारीख 8 अक्टूबर होगी. ज़रुरत पड़ने चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...