Gujarat Chunavi Dangal: भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल को याद है गुजरात

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल को याद है...

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भले ही “भारत जोड़ो यात्रा” के ज़रिये लोगों को जोड़ने में लगे हों लेकिन उन्हें गुजरात चुनाव का भी पूरा ख़याल है, इसलिए उन्होंने आज अपने ट्वीट में गुजरात में पुरानी पेंशन बहाली का मामला भी उठाया। राहुल गाँधी ने वादा किया कि गुजरात में सरकार बनते ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया जायेगा। बता दें कि गुजरात चुनाव में यह बड़ा अहम् मुद्दा है जिसपर न भाजपा बात कर रही है और न आम आदमी पार्टी. 

राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि गुजरात में भाजपा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को ख़त्म कर बुज़ुर्ग जो पहले आत्मनिर्भर थे उन्हें सरकार पर निर्भर बना दिया, राहुल ने आगे लिखा कि पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों का अधिकार है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया और अब गुजरात की बारी है, कांग्रेस की सरकार आते ही पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी। बता दें कि राजस्थान की गेहलोत सरकार ने पिछले सत्र में ही OPS लागू करने की घोषणा की है. 

जहाँ तक गुजरात चुनाव की बात हैं तो वहां पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान अभी स्थानीय नेताओं के भरोसे ही चल रहा है, राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं उनके साथ पार्टी के और बड़े नेता भी साथ लगे हुए हैं. अशोक गेहलोत गुजरात के टच में ज़रूर हैं क्योंकि वो वहां के चुनावी अभियान के इंचार्ज भी हैं. प्रियंका गाँधी की भी गुजरात के लिए एक भूमिका तय की गयी है, उन्हें गुजरात के आदिवासी इलाकों में आज़माया जायेगा जहाँ पर कांग्रेस पार्टी का मज़बूत जनाधार है. फिलहाल तो कांग्रेस पार्टी का सारा ध्यान यात्रा पर है क्योंकि कांग्रेस के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव ज़्यादा महत्वपूर्ण है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...