Site icon Buziness Bytes Hindi

राहुल ने रद्द कीं बंगाल की चुनावी रैलियां, दूसरी पार्टियों से भी किया अनुरोध


राहुल ने रद्द कीं बंगाल की चुनावी रैलियां, दूसरी पार्टियों से भी किया अनुरोध

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के स्टार कैंपनेर राहुल गांधी ने रविवार को बंगाल की अपनी चुनावी रैलिया स्थगित करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने दूसरी पार्टियों से भी ऐसा करने की अपील की है.

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्विटर पर इस बारे में घोषणा की कि कोविड हालातों को देखते हुए मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी जनसभाओं को स्थगित करता हूं. साथ ही उन्होंने अन्य दलों से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को सलाह देता हूं वह मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी पब्लिक रैलियों के आयोजन के परिणामों के बारे में गहराई से विचार करें.

पीएम मोदी पर साधा था निशाना
शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने इस विषय को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कोरोना महामारी के इस दौर में पीएम मोदी के चुनावी कार्यक्रमों पर जमकर निशाना साधा गया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामारी से निपटने के बजाए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करके स्तब्ध करने वाली संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं.

2,61,500 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 पर पहुंच गए हैं.

Exit mobile version