Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul Gandhi Questioning: राहुल से आज भी हुई 10 घंटे पूछताछ, ED ने कल फिर बुलाया

देश में अग्निपथ योजना पर चल रहे बवाल के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गाँधी से ED ने आज फिर सवालों का सिलसिला शुरू किया। 10 घंटे तक हुई पूछताछ के बाद ED ने उन्हें कल एकबार फिर तलब किया है, राहुल गाँधी से ED अबतक 40 घंटे की पूछताछ कर चुकी है. आज सुबह राहुल गाँधी के साथ पहले की तरह प्रियंका गाँधी भी उनके साथ ही ED के दफ्तर गयी हालाँकि वह बाहर ही रहीं.   

बता दें की पिछले हफ्ते भी सोमवार से लेकर बुधवार तीन दिनों तक राहुल गांधी से ED ने 30 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की थी. शुक्रवार को फिरबुलाया था मगर राहुल के अनुरोध पर उन्हें रविवार तक छुट्टी दे गयी थाई और सोमवार को फिर बुलाया गया था. वहीँ 23 जून को कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गाँधी को भी ED ने समन भेजा है, सोनिया गाँधी आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं. 

Read also: पूर्व सैनिकों से संवाद कर CM Dhami ने गिनाए अग्निपथ योजना के लाभ

उधर राहुल गाँधी से ED की इस पूछताछ पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी है, आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हें ED के दफ्तार की तरफ कुछ करने से रोका है. वहीँ कांग्रेस और भाजपा के बीच ED की पूछताछ को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड केस में गांधी फैमिली की भूमिका की पड़ताल कर रही है. यह केस 2015 में क्लोज हो चूका था जिसे ED ने फिर खोला है.

Exit mobile version