Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul Gandhi: सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार राहुल गांधी का वायनाड दौरा आज से

to04

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से दो दिन के वायनाड दौरे पर जा रहे हैं। सांसदी बहाल होने केक बाद पहली बार राहुल गांधी वायनाड दौरे पर हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 12-13 अगस्त को वायनाड दौरे पर रहेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में राहुल गांधी की संसदी बहाल हुई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद आज पहली बार वो संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित अपने आवास से वायनाड के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि राहुल गांधी 12-13 अगस्त को वायनाड दौरे पर रहेंगे। केरल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष वीटी सिद्दीकी ने बताया कि वायनाड पहुंचने पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत की तैयारी है। इस हफ्ते शुरुआत में लोकसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी होने के बाद राहुल गांधी की सांसदी बहाल हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर लगाई थी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने का रास्ता साफ हुआ था। केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा था कि राहुल गांधी 12-13 अगस्त को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के दौरे पर रहेंगे। वायनाड के लोग इससे खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई। संसद में उनकी आवाज वापस लौट आई है। राहुल गांधी सिर्फ सांसद नहीं बल्कि वायनाड की जनता के परिवार के सदस्य जैसे हैं।

Exit mobile version