Congress Chintan Shivir Rahul Gandhi – राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज समापन है. समापन दिन पर राहुल गाँधी ने आज अपने भाषण में बता दिया कि आगे की लड़ाई के लिए कांग्रेस ने क्या रोड मैप तैयार किया है. राहुल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने जनता के बीच जाने, उससे कनेक्शन बनाने का फैसला किया है. राहुल ने चिंतन शिविर में आये सभी लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि वह हमेशा हर लड़ाई में उनके साथ हैं. साथ ही यह भी कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही भाजपा और आरएसएस का सामना कर सकती है.
अपने समापन भाषण में राहुल गांधी ने इस बात को स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी का जनता से कनेक्शन टूट चूका है, इसलिए वह कनेक्शन फिर जोड़ना होगा और जनता के बीच जाना होगा। राहुल गाँधी ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस पार्टी का जो रिश्ता पहले हुआ करता था, वही रिश्ता फिर बनाना होगा और हम आपको यकीन दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी वह रिश्ता फिर स्थापित करके रहेगी. राहुल गाँधी ने कहा कि देश की जनता को भी यह अच्छी तरह मालूम हैं सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही उनकी भलाई का काम कर सकती है. कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके लिए हमें बिना कुछ सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए।
Read Also : राहुल-प्रियंका, प्रियंका-राहुल, कोई तीसरा नहीं
राहुल गाँधी आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि अक्टूबर महीने में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और देश भर की यात्रा करेगी. राहुल ने चेताते हुए कहा कि ये सब शॉर्टकट से नहीं होने वाला है इसके लिए पसीना बहाना पड़ेगा और मैं पसीना बहाने के तैयार हूँ.
राहुल गाँधी ने देश में बढ़ती मंहगाई पर भी बोलते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के असर से मंहगाई के दानव का रूप और भी विकराल होने वाला है. राहुल ने कहा कि इसके लिए सिर्फ मोदी सरकार और भाजपा ही ज़िम्मेदार है. युवाओं पर बोलते हुए कहा कि देश का युवा आज बेरोज़गार है और देश के जो हालात हैं मैं गारंटी से कहता हूँ कि आने वाले समय में किसी को भी रोज़गार यह सरकार देने वाली नहीं.
देश में बढ़ती हिंसा पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि मैं यह मानने को तैयार नहीं हूँ कि हमारे प्यारे देश में इतनी हिंसा इतनी नफरत इतना क्रोध फ़ैल सकता है. राहुल ने कहा कि हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां हैं. राहुल ने कहा कि यह मत सोचिये कि हम एक राजनीतिक पार्टी से लड़ रहे हैं. राजनीतिक पार्टी तो केवल एक हिस्सा है, हम देश के हर संसथान से लड़ रहे हैं जहाँ आरएसएस की विचारधारा घर कर गयी है, हम हिंदुस्तान के गिने चुने क्रोनी कपटिलिस्टों से लड़ रहे हैं , और यह सच्चाई है.
Read Also : Congress Chintan Shivir: पैनलों ने सोनिया को सौंपी अपनी रिपोर्ट, प्रस्तावों पर चिंतन शुरू
राहुल ने कहा कि मैं इन शक्तियों से डरने वाला नहीं, मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया, मैं सच बोलने से नहीं डरता इसलिए आपको भी घबराने की ज़रुरत नहीं है. राहुल ने कहा हम सब मिलकर जनता से मिलकर यह लड़ाई लड़ने जा रहे हैं.
