Site icon Buziness Bytes Hindi

मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर कसा तंज


मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री मुख्तारअब्बास नकवी वैसे तो चर्चाओ से दूर रहते है पर शुक्रवार को मौका न चूकते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जी को भूलने की बीमारी हो गई है। वह जो बात सुबह सुनते हैं उसे शाम को भूल जाते हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने यह बातें प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब होते वक्त कही। 

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मोहर्रम के मौके पर अपने पैतृक गांव फूलपुर के भदारी जाने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे थे नकवी ने कहा कि राहुल गांधी खुद को जमींदार समझते है जबकी उनके पास सियासी जमीन ही नहीं है, उनकी सक्रिय राजनीति से बीजेपी को नहीं, बल्कि खुद विपक्ष की पार्टियों को ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पहले विपक्ष पूरी तरह से ये तय कर ले कि उनका नेता कौन है। राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया की जब हमारे केंद्रीय मंत्रियों व अन्य बीजेपी नेताओं के एकाउंट ब्लॉक होते थे तो राहुल जी ट्विटर की तरफ से बोलते नजर आते थे । पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ आ जाती थी अब क्या हुआ। रही बात हमारी हम न तब ट्विटर के साथ थे न अब हैं ।

भाजपा को चुनौती देने के लिए सिब्बल के घर जुटे विपक्ष के कई दिग्गज नेता

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गुनाहों और पाप के कुछ भागीदार लोग बेशर्मी के साथ अपने जुर्म का भरपूर जश्न मना रहे हैं। सदन की गरिमा लँगने वाले लोग सड़क पर अपने आप को क्रांतिकारी कह कर रहे हैं।

मेरा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करना राजनीतिक प्रक्रिया में दखल : राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने मानसून सत्र को बरबाद करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा की मांग तो हुई लेकिन संसद में चर्चा छोड़ सब कुछ हुआ। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा किया गया।

एयरपोर्ट से निकलने के पश्चात मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रयागराज मे जो छेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं उनका दौरा किया। अपने पैतृक गांव भदारी जाते वक्त वह गंगा पुल पर भी कुछ समय रुके।  इसके बाद वह अपने पैतृक गांव भदारी पहुंचे। जहां वो कर्बला में जियारत और अजादारी में सम्मिलित हुए।

Exit mobile version