Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्चों और कार्यकर्ताओं संग दौड़ लगाकर भरा जोश

नेशनलBharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्चों और कार्यकर्ताओं संग दौड़ लगाकर...

Date:

गोलापल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज रविवार को फिर से शुरू हो गई। तेलंगाना के चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से आज शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस रेस का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें राहुल गांधी बच्चों के साथ दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने आज की भारत जोड़ों यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। पार्टी ने लिखा है कि अन्याय और नफरत के खिलाफ हम सब को आवाज उठानी होगी। हम भारत को यूं बिखरने नहीं देंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के तहत आज 22 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी आज करीब 22 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे।

राहुल गांधी शाम को शादनगर में सोलीपुर पर एक बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें भारत जोड़ों यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना राज्य में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यात्रा तेलंगाना की 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा को चार नवंबर को एक दिन का विश्राम दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...