Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul Gandhi ED Case Live Updates: बिना लंच ब्रेक ED ने राहुल से 10 घंटे पूछे सवाल

नेशनल हेराल्‍ड केस से जुड़े कथित मनी लांड्रिंग मामले में ED ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार 10 घंटे पूछताछ की वह भी बिना ब्रेक लिए हुए. ED की राहुल गाँधी से पूछताछ का यह पांचवां दिन था. कांग्रेस नेता पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से निकल गए हैं. हालाँकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि ED की राहुल से पूछताछ पूरी हो चुकी है या अभी फिर बुलाया है. 

जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने आज राहुल गांधी को लंच ब्रेक भी नहीं दिया. राहुल गांधी आज सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे थे. राहुल गाँधी से प्रवर्तन निदेशालय में सोमवार को भी करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई थी. राहुल गाँधी से ED ने अबतक पांच दिनों में 50 घंटे से ज़्यादा पूछताछ की है.पिछले सप्ताह भी लगातार तीन दिन प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा राहुल गाँधी से 30 घंटे से समय तक सवाल पूछे थे, इस दौरान PMLA के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बयान दर्ज किए गए थे. 

Read also: Agneepath Recruitment Scheme: अग्निपथ पर सेना की एक और प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अग्निवीरों को मिलेगा परमवीर चक्र

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने इसी मामले में 23 जून को तलब किया है. सोनिया गाँधी कोविड से जुडी समस्याहों के कारण अस्पताल में भर्ती थी और कल वह अस्पताल से घर लौटी हैं. कांग्रेस ने ED की इस कार्रवाई को मोदी सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है जबकि भाजपा और मोदी सरकार के मंत्रियों का कहना है ED के मामलों में सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करती और कांग्रेस पार्टी अपने भर्ष्टाचार को छुपा रही है.

Exit mobile version