Site icon Buziness Bytes Hindi

कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान को राहुल गाँधी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण


कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान को राहुल गाँधी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली:मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा इमरती देवी को आइटम कहे जाने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कमलनाथ जी मेरे ही दल के नेता क्यों न हो लेकिन मुझे इस तरह की भाषा पसंद नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कोई भी हो लेकिन यह भाषा उचित नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेताओं ने विरोध में रखा था मौनव्रत
बता दें कि मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा एक चुनावी रैली में कथित तौर पर ‘आइटम’ कहे जाने के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं अन्य पार्टी नेता सोमवार को राज्य में विभिन्न जगहों पर धरने पर बैठे तथा दो घंटे का मौन व्रत रखा।

निर्वाचन अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट
चुनाव आयोग ने डबरा विधानसभा सीट से भाजपा की महिला उम्मीदवार इमरती देवी के खिलाफ कमलनाथ द्वारा रविवार को की गयी इस टिप्पणी पर सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Exit mobile version