Site icon Buziness Bytes Hindi

राहुल गांधी ने किया सवाल, पेगासस को भारत में लाया कौन


राहुल गांधी ने किया सवाल, पेगासस को भारत में लाया कौन

नई दिल्ली। इजराइली स्पायवेयर पेगासस के जरिये जासूसी कराने वाली केंद्र की सरकार लोगों को धोखा दे रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारे द्वारा उठाये गये सवालों पर मुहर लगा दी है।

Read also: ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं राहुल गांधी!

गौरतलब है कि इजराइली स्पायवेयर पेगासस के जरिए जासूसी किये जाने की जांच कराने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखि की गयी थी। इस पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी गठित कर दी हैैै। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को फिर निशाने पर ले लिया है। गौरतलब है कि इजराइली स्पायवेयर पेगासस के जरिए जासूसी किये जाने का मामला सामने आते ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोल दिया था। राहुल गांधी इस प्रकरण में गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग भी कर चुके हैं।

आज राहुल गांधी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, की हमने संसद सत्र के दौरान पूछा था कि पेगासस को खरीदा किसने? पेगासस को भारत लाया कौन? और क्या पेगासस से हासिल डेटा किसी और देश के पास भी है? राहुल गांधी का कहना है कि हमारे इन सवालों पर आज सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है।

Read also: राजस्थान को लेकर राहुल गांधी के आवास पर अहम बैठक, गहलोत मौजूद रहे

राहलु गांधी ने पेगासस के जरिए जासूसी करने को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को होने के बावजूद केंद्र सरकार इस मामले में कुछ बताना नहीं चाहती।

Exit mobile version