Rahul Gandhi: अब ‘दूल्हा’ बनेंगे कांग्रेस के राहुल गांधी! सच होगी लालू की भविष्यवाणी?

नेशनलRahul Gandhi: अब 'दूल्हा’ बनेंगे कांग्रेस के राहुल गांधी! सच होगी लालू...

Date:

Rahul Gandhi, Lalu Yadav: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी जल्द ही दूल्हा बनेंगे! ऐसी चर्चाएं हैं कि राहुल गांधी के दूल्हा बनने के दो मतलब निकाले जा रहे हैं। पहला राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है लिहाजा जल्द शादी होने वाली है। वहीं दूसरा राजनीति से है। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को गठबंधन का दूल्हा बनाया जाएगा।

बता दें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट से अंतरिम रोक के बाद कहा था कि जातिगत जनगणना अब जरूर होगी। वहीं लालू ने राहुल गांधी को ‘दूल्हा’ बनाने की बात कही। लालू ने जो इशारा किया, अब वह बातें जमीन पर दिखने वाली हैं। अपने अंदाज के कारण राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट पटना के फैसले के बदल जाने की भविष्यवाणी की थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट के आदेश के तत्काल बाद कहा था कि बिहार में जातिगत जनगणना होनी जरूर होगी। कोर्ट ने अंतरिम आदेश में जातिगत जनगणना बताते हुए रोक लगाई थी। ऐसे में लालू ने इसे जातिगत जनगणना कहते हुए लिखा कि यह जरूर होगी। वह भविष्यवाणी सही हुई। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में जनगणना शुरू कराने का आदेश दिया। लालू प्रसाद की दूसरी भविष्यवाणी राहुल गांधी के दूल्हा बनने की सच दिखाई दे रही है।

लालू ने राहुल गांधी को ‘दूल्हा’ बनने को कहा

23 जून 2023 को पटना में विपक्षी एकता की बैठक के अंत तक जब इसके संयोजक की घोषणा नहीं हुई। इस पर मीडिया से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को कहा कि हमलोग तैयार हैं। जल्दी दूल्हा बनिए। लालू की इस बात के दो मायने है। पहला राहुल गांधी की शादी के लिए, क्योंकि वह अभी तक कुंआरे हैं। दूसरा, विपक्षी एकता का ‘दूल्हा’ बनने से। दूसरा वाला अर्थ अधिक चर्चाओं में इस कारण से भी है। क्योंकि भाजपा (BJP) बार-बार कह रही थी कि बाराती जुट रहे, लेकिन दूल्हा (नेता) तय होना बड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है।

संयोजक पद पर चर्चा में रह गए नीतीश

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी एकता की पहली बैठक में संयोजक की घाेषणा नहीं हुई। जबकि यह माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हुए बगावती झंडा लिए आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पद पर बैठाया जाएगा। पहली बैठक में लालू ने जब राहुल के दूल्हा बनने की चर्चा की, तभी गठबंधन में शंका के बीज पड़ने लगे थे। नीतीश इंतजार करते रह जाएंगे। बेंगलुरू की दूसरी बैठक में संयोजक पद के लिए नाम का इंतजार रह गया। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार से गए महागठबंधन के नेता बैठक के बाद मीडिया से बात किए बिना लौट आए थे। माना जा रहा है कि नीतीश नाराज होकर लौटे थे। हालांकि उन्होंने दोहराया कि उन्हें पद की लालसा नहीं। वह अगले दिन होने वाले राजगीर के मलमास मेला के कारण जल्दी लौटे हैं।

भविष्यवाणी सही होने के पहले पार्टी

राहुल गांधी की सांसदी लौटने का रास्ता खुल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। मतलब, जिस आधार पर राहुल गांधी की सांसदी गई थी। वह अब खत्म हो गया है। मतलब, सांसदी लौटाने की अब औपचारिकता हो सकती है। ऐसा होता है तो राहुल गांधी के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA Parties) के चेयरमैन या संयोजक बन सकते हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि अभी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) का अस्तित्व बना हुआ है। जिसकी चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं। अगर राहुल गांधी को INDIA में पद मिल गया तो कांग्रेस यूपीए भंग करने के लिए तैयार होगी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुबह दिया। शाम को राहुल गांधी ‘दूल्हा’ की भविष्यवाणी करने वाले लालू प्रसाद से गले मिलने मीसा भारती के घर पहुंच गए। जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव थे। जैसी चर्चा रही थी कि लालू ने बेंगलुरु बैठक के दौरान कांग्रेस को INDIA के नेतृत्व का न्यौता दिया तो संभव है कि अब समय आने वाला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...