Site icon Buziness Bytes Hindi

World Cup 2023: विश्व कप के बाद कोच का पद छोड़ेंगे राहुल द्रविड़! BCCI कर रही ये विचार

t0701 6

Head Coach Rahul Dravid: वनडे विश्व कप 2023 का पांच अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हो चुकी है। रोहित और कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी से भारत को 2011 के बाद पहली बार विश्व कप जिताने की जिम्मेदारी होगी। विश्व कप से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार राहुल द्रविड़ विश्व कप के बाद अपने पद से इस्तीफा देगे। ऐसी जानकारी मिल रही है। उनका दो साल का बीसीसीआई से करार विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। ऐसे में वह इस पद से हटेंगे।

वन डे और टेस्ट के लिए अलग-अलग कोच रखने पर विचार

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने द्रविड़ से भारत को चैंपियन बनाने और आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की मांग रखी। सेमीफाइनल तक पहुंचने को टीम इंडिया की कामयाबी नहीं मानी जाएगी। टीम इंडिया खिताब नहीं जीतती है तो विश्व कप के बाद बोर्ड फिर से नया मुख्य कोच तलाश करेगा। देखना दिलचस्प होगा कि द्रविड़ कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करने पर विचार करेंगे या नहीं। इतना ही नहीं, दो अलग-अलग कप्तान के बाद दो अलग-अलग कोच रखने पर विचार हो रहा है।

टेस्ट टीम के कोच बने रह सकते हैं राहुल द्रविड़

विश्व कप के तुरंत बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में द्रविड़ को रेड बॉल क्रिकेट के कोच के तौर पर रखा जा सकता है। अगले विश्व कप साइकिल में बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच रखने पर विचार करने की सोच रही है। ठीक वैसा ही होगा जैसा इंग्लैंड क्रिकेट में मौजूदा समय में है। टेस्ट में इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम हैं। जबकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में मैथ्यू मॉट इंग्लैंड के कोच हैं।

वनडे-टी20 की जिम्मेदारी किसी अन्य कोच को

द्रविड़ को काम की जिम्मेदारी से राहत देकर उन्हें टेस्ट का कोच बनाने पर अभी से विचार हो रहा है। वहीं वनडे-टी20 की जिम्मेदारी किसी दूसरे कोच को दी जाएगी। इसके लिए ऐसे कोच की तलाश हो रही है जो कि टी20 का जानकार हो। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कोचिंग कर रहे आशीष नेहरा से इसको लेकर बातचीत जारी है। नेहरा की देखरेख में गुजरात टीम 2022 आईपीएल में विजेता बनी। जबकि 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, नेहरा से जब टीम इंडिया के कोच के रोल के बारे में पूछा था तो उन्होंने इससे साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा था कि उनकी बिल्कुल इच्छा नहीं है। नेहार का कॉन्ट्रैक्ट गुजरात के साथ 2025 में खत्म होगा।

विश्व कप पर टीम मैनेजमेंट का ध्यान

बीसीसीआई के अधिकारी ने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि मान लीजिए कि भारत विश्व कप जीतता है। ऐसे में द्रविड़ खुद कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू कराना नहीं चाहेंगे। क्योंकि वह अपने कार्यकाल को हाई नोट पर खत्म करना चाहेंगे। अगर मुझसे पूछें तो विश्व कप के बाद बीसीसीआई को अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच रखने पर गंभीरता से सोचना चाहिए।

द्रविड़ ने लिए चौंकाने वाले फैसले

रवि शास्त्री के कोच पद से हटने के बाद द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने तो प्रशंसक खुश हुए थे। लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट के कोच के रूप में उन्होंने वास्तव में कोई ऐसी छाप नहीं छोड़ी। जो किसी को उन्हें एक अच्छा रणनीतिकार मानने के लिए मजबूर कर सके। उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जो टी20 और वनडे में कठिन फैसले लेने को लेकर डिफेंसिव दिखे हैं। इतना ही नहीं, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 से बाहर रखने और टीम मैनेजमेंट के फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

Exit mobile version