Site icon Buziness Bytes Hindi

अडानी को लेकर मोदी पर राहुल का वार, इतनी बेरोज़गारी क्यों?

अभी अभी ताज़ा ताज़ा दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर बने गौतम अडानी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बेरोज़गारी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया है. भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना सवाल किया है कि जब दुनिया का नंबर दो धनी आदमी हमारे देश के एक नेता का घनिष्ठ दोस्त है तो फिर देश में इतनी बेरोज़गारी क्यों है? 

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के नौवें दिन करुणागपल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी दर में वृद्धि को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार की दिलचस्पी बस देश के कुछ उद्योगपतियों की रक्षा करने में है. राहुल ने कहा कि देश लाखों भारतीय नौजवान बेरोजगार और उसका कारण यह है कि मोदी सरकार की दिलचस्पी बस अपने करीबी कुछ द्योगपतियों की रक्षा करने में लगी है. 

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण और डिसइनवेस्टमेंट के कारण लाखों नौजवान नौकरी गंवा रहे हैं. राहुल गाँधी सवाल किया कि इन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कौन लोग ले रहे हैं? ये सारे सार्वजानिक उपक्रम उन्हीं उद्योगपतियों के पास जा रहे हैं जो प्रधानमंत्री के बेहद करीबी हैं.बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर की यह भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो 150 दिनों तक चलते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी.

Exit mobile version