राहुल और किशोरी लाल ने भरा परचा

उत्तर प्रदेशराहुल और किशोरी लाल ने भरा परचा

Date:

अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गाँधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया और इसी के साथ ही इन दो सीटों पर महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया. चुनाव शुरू होने से पहले और चुनाव शुरू होने के बाद इन दोनों सीटों से सस्पेंस ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था, बहरहाल उम्मीदवारी पर सस्पेंस अब ख़त्म हुआ. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बात यहीं पर ख़त्म हो गयी, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं के भाषणों में अमेठी, रायबरेली और राहुल गाँधी की गूँज बनी रहेगी। देश का बच्चा बच्चा अब जान जायेगा कि अमेठी से कौन चुनाव लड़ रहा है और रायबरेली से कौन? प्रधानमंत्री चाहे बंगाल में भाषण दें या ओडिसा में, महाराष्ट्र में भाषण दें या कर्नाटक में, अमेठी रायबरेली और राहुल की चर्चा ज़रूर करेंगे।

बहरहाल रायबरेली से आज पूजा पाठ करके पूरे परिवार की मौजूदगी में राहुल गाँधी ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया, परिवार के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अशोक गहलोत और के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे, उधर किशोरी लाल शर्मा ने बड़ी सादगी के साथ स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राहुल गाँधी अपने लाव लश्कर के साथ वापस चुनावी दौरों पर निकल गए. आज शाम को उन्हें महाराष्ट्र के शिवाजीनगर पुणे में एक जनसभा को सम्बोधित करना है वहीँ खरगे जी का साऊथ का दौरा है.

प्रियंका गाँधी रायबरेली जाने पहले आज थोड़े समय के लिए अमेठी पहुंची और उन्होंने कार्यकर्ताओं को पांच मिनट के लिए सम्बोधित किया और बताया कि किशोरीलाल जी आपका प्रतिनिधित्व करेंगे, साथ ही ये भी कहा कि हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इन्हें जिताएंगे। प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज भाई का नामांकन है इसलिए आज यहाँ ज़्यादा समय नहीं दे पा रही हूँ लेकिन 6 मई से यहीं पर डेरा जमाऊँगी और दोनों जगह जमकर चुनाव लड़ा जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...