Site icon Buziness Bytes Hindi

चांदनी चौक में राहुल ने फिर कहा, मैं मोदी के मुंह से कुछ भी बुलवा सकता हूँ

rahul gandhi

न्याय योद्धा के रूप में देश में पहचान बना चुके राहुल गाँधी ने आज चांदनी चौक में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों जे पी अग्रवाल, उदित राज और कन्हैया कुमार के लिए चुनावी सभा को सम्बोधित किया। राहुल गाँधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वो जो चाहें मोदी जी के मुंह से बुलवा सकते हैं, मैंने कहा, मोदी जी, आप अडानी-अंबानी का नाम नहीं लेते हैं। दो दिन बाद नरेंद्र मोदी अपने भाषण में कहते हैं- ‘अडानी-अंबानी’. फिर में सभी गरीबों, पढ़े लिखे युवाओं के खातों में खटाखट पैसे डालने की बात करता हूँ तो अगले ही दिन वो भी खटाखट खटाखट करने लगते हैं।

राहुल ने कहा मोदी जी आजकल खूब इंटरव्यू दे रहे हैं, आपने नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू देखे होंगे। उसमें सवाल पहले से तय रहते हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में एक पत्रकार ने पूछ लिया- हिंदुस्तान में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं और गरीब और गरीब, तो नरेंद्र मोदी कहते हैं कि क्या मैं सबको गरीब कर दूं? राहुल ने कहा मोदी जी, असल सवाल ये है कि हिंदुस्तान में 20-25 अरबपति ही अमीर और गरीब और गरीब क्यों होते जा रहे हैं? पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने नोटबंदी की, छोटे व्यापारियों का नुकसान हुआ, गलत GST लागू की, कई व्यापार बंद हो गए

राहुल ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस संविधान की रक्षा करना है, क्योंकि यही आपका भविष्य है। अगर संविधान खत्म हो गया तो देश के गरीबों, मजदूरों, दलितों से उनका अधिकार छिन जाएगा। राहुल ने कहा कि कुछ पत्रकारों ने मुझे और नरेंद्र मोदी जी को चिट्ठी लिखी और कहा कि लोकतंत्र में एक डिबेट होनी चाहिए। उन्होंने नरेंद्र मोदी से कहा कि आपको राहुल गांधी से डिबेट करनी चाहिए।राहुल ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से डिबेट के लिए किसी भी वक्त तैयार हूं, लेकिन नरेंद्र मोदी मुझसे डिबेट नहीं करेंगे।

मीडिया पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि रडार से हवाई जहाज को किसी भी मौसम में ट्रैक किया जा सकता है। ये बात बच्चा बच्चा जानता है लेकिन नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के जनरल से कहते हैं, ‘आज बादल हैं,अगर हमारे हवाई जहाज गए, तो उन्हें रडार नहीं पकड़ पाएगा। इस पर मीडिया कहता है- वाह.. प्रधानमंत्री ने क्या बात बोली है, मजा आ गया।

Exit mobile version