Gujarat Chunavi Dangal – केजरीवाल से गुजरात को बड़ी आशाएं हैं: राघव चड्ढा

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal - केजरीवाल से गुजरात को बड़ी आशाएं हैं: राघव...

Date:

गुजरात चुनाव में सह-प्रभारी के रूप में आम आदमी पार्टी के लिए रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं, उन्हें अरविन्द केजरीवाल से बड़ी उम्मीदें हैं, इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल को गुजरात का सह प्रभारी बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे कंधे पर इतनी बड़ी जो ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है उसपर खरा उतरने की मैं पूरी कोशिश करूंगा। 

राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा का कुशासन चल रहा है, यहाँ की जनता अब परेशानी हो गयी है और वो भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है, उससे पहले गुजरात के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखा लेकिन अब वो नया विकल्प चाहती है और सामने उसे आम आदमी पार्टी दिखाई दे रही है।  राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली वालों केजरीवाल का गवर्नेंस मॉडल देखा, अब उसे पंजाब के लोगों ने अपनाया है और बारी गुजरात की है. 

आप नेता ने केजरीवाल स्टाइल में कहा कि उन्होंने यहाँ लोगों से मुलकात की, लोगों में भाजपा सरकार के प्रति ज़बरदस्त नाराज़गी दिखाई दे रही है. चारो तरफ लोग आंदोलित हैं, आम जनता से लेकर सरकारी कर्मचारी सड़कों पर विरोध करते हुए नज़र आ रहे हैं. मैं इन सबसे यही कहना चाहूंगा कि आपकी समस्याओं का निराकरण सिर्फ एक ही पार्टी और एक ही नेता कर सकता और आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल। राघव चड्ढा ने कहा कि हो सकता है कि चुनाव को देखते हुए सरकार इनकी मांगों को मानने का वादा कर ले लेकिन गुजरात की जनता यह जान ले कि भाजपा वादे निभाने के लिए नहीं बल्कि बहलाने के लिए करती है. मोदी जी आठ साल दो करोड़ नौकरियों के वादे पर नौजवानों को बहलाये हुए हैं वहीँ आम आदमी पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...