Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत की सीमा में दाखिल हुआ रफाएल का बेड़ा


भारत की सीमा में दाखिल हुआ रफाएल का बेड़ा

नई दिल्ली: फ्रांस से आए पांच राफेल विमान आज भारतीय वायुसाना का हिस्सा बन जाएंगे। फ्रांस से सोमवार को निकले पांच राफेल विमानों ने आज यूएई से भारत के लिए दोबारा उड़ान भरी। एक दिलचस्प नजारा उस समय नजर आया जब राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में प्रवेश हुए।

आईएनएस कोलकाता ने किया स्वागत
राफेल विमान जैसे ही पश्चिमी अरब सागर के ऊपर से निकले तो यहां तैनात भारतीय नौसेना के वॉरशिप आईएनएस कोलकाता ने इसका अलग अंदाज में स्वागत किया। आईएनएस कोलकाता डेल्टा 63 की ओर से कहा गया, ‘ऐरो लीडर (राफेल) हिंद महासागर में आपका स्वागत है।’

रफाएल ने कहा ‘वेलकम’
इस पर राफेल की ओर से भी जवाब दिया गया, ‘बहुत शुक्रिया।’ इसके बाद आईएनएस कोलकाता ने कहा- आप आकाश की उंचाईयों को नापे, हैप्पी लैंडिंग। इसके तत्काल बाद राफेल की ओर से भी जवाब दिया गया- हैप्पी हंटिंग ओवर एंड आउट।’

सोमवार को फ्रांस से रवाना हुए थे रफाएल
गौरतलब है कि पांच राफेल विमानों का पहली खेप सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु में मेरिग्नैक एयरबेस से रवाना हुई। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचेंगे। इन विमानों में तीन एक सीट वाले और दो विमान दो सीट वाले हैं।

Exit mobile version