Site icon Buziness Bytes Hindi

74th Republic Day 2023 Parade: आसमान में रफेल और जमीन पर ब्रहमोस ने दिखाई ताकत, अग्निवीरों ने की परेड

26 jan

नई दिल्ली। आज देश आज 74वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी Republic Day मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया। इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी शामिल हुए। 74वें गणतंत्र दिवस परेड पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। दुनिया ने राफेल विमानों की ताकत देखी।


डेयरडेविल्स ने किया प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स के स्टंट देख हर कोई हैरान रह गए। इस दौरान बाइक पर योग मुद्राएं भी कीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति नारी शक्ति पर केंद्रित रही।


त्रिपुरा ने दिखाया महिला सशक्तिकरण

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित दिखी। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को दर्शाता गया। गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात पर आधारित रही। झांकी में ऊर्जा के नए स्रोतों को दर्शाया गया। उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा का जागेश्वर धाम दिखाया गया।


परेड में अग्निवीर भी शामिल

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान टुकड़ी में तीन महिला और छह पुरुष अग्निवीर शामिल हुए। परेड में बीएसएफ के ऊंटों ने दर्शकों का मन मोहा। दुनिया में एकमात्र ऊंटों का दस्ता भारत के पास ही है।


ब्रह्मोस और आकाश की ताकत देख दंग हुए लोग

कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट आकाश मिसाइल सिस्टम परेड में शामिल हुई। 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा मौजूद रहीं। 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस परेड में शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में भारत के इस मिसाइल की ताकत देखी। परेड में K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने ताकत दिखाई।

Exit mobile version