Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने मूली खाने का सही समय और तरीका!

radish best time to eat

#image_title

लाइफस्टाइल डेस्क। मूली सेहत को काफी फायदा देती है, इसे से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। लेकिन फिर भी कई लोग इस से परहेज करते हैं। क्योंकि मूली खाने के बाद उन्हें गैस की दिक्कत होती है। साथ ही कई लोगो को मूली खाने से पेट में दर्द होने लगता है।

ऐसे में आपको मूली खाने का सही समय और किस तरीके से खानी चाहिए ये पता होना बेहद जरुरी है। चलिए बिना देर किए जानते है।

मूली खाने का सही समय

मूली खाली पेट नहीं खाना चाहिए और रात के खाने में भी इसके सेवन से बचे। कई लोग मूली को खाने के साथ सलाद में रखते है। बता दे, पकी सब्जियों के साथ सलाद में कच्ची सब्जियां का सेवन न करे।

आप मूली को सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले खा सकते है या लंच और डिनर के बीच के समय में भी इसे खा सकते है। इस समय में मूली खाने से शरीर में पोषक तत्व मिलेंगे।

मूली खाने का सही तरीका

कच्ची मूली खाना पसंद है तो उसके साथ खीरा, टमाटर, गाजर आदि को मिलाकर खाएं। जब भी मूली लेते है तो अधिक पकी मूली न खरीदें। पतली, छोटी और स्वाद में मीठी मूली ही घर लेकर आए।

बता दे, मूली को पचने में समय लग जाता है ऐसे में चलते फिरते ही इसका सेवन करे। जब भी मूली का सेवन करे तो उसे छीलकर उसमें काला नमक लगाकर ही खाएं।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version