Site icon Buziness Bytes Hindi

Radio IIMT ने धूम-धाम से मनाई अपनी 14वीं वर्षगांठ


Radio IIMT ने धूम-धाम से मनाई अपनी 14वीं वर्षगांठ

रेडियो लोगों में जागरूकता फैलाने का सबसे सरल और पुराना माध्यम हैः चांसलर

मेरठ। गंगानगर स्थित Radio IIMT ने साल 2021 के पहले दिन अपनी 14वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनाई। वर्षगांठ के मौके पर आईआईएमटी के चांसलर योगेश मोहन गुप्ता ने केक काटकर Radio IIMT को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की Radio IIMT कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों में जागरूकता फैला रहा है।

Radio IIMT का यह प्रयास काबिले तारीफ है। रेडियो लोगों में जागरूकता फैलाने का सबसे सरल और पुराना माध्यम है जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बातें भी सामज के बीच जाती है। उन्होने कहा की ‘मैं रेडियो का प्रसंशक हूं और नियमित तौर पर रेडियो जरूर सुनता हूं। इस मौके पर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अशोक कुमार, रेडियो डायरेक्टर सुगंधा श्रोतिया, आरजे हुसैन, गौरव, स्वाति, आदेश, आदित्य, नीरज आदि मौजूद रहे।

वातावरण की शुद्धि के लिये किया हवन
आज आई.आई.एम.टी. के स्कूल ऑफ कंप्यूटर सांइस व एप्लीकेशनस् विभाग में विज्ञान व संस्कृति का समावेश देखने को मिला जहाँ कलचरल क्लब द्वारा हवन का आयोजन किया गया। हवन का उद्देश्य विषाणु संक्रमण के निर्मूल व पर्यावरण जागरुकता का संदेश देना था, जिसकी प्रेरणा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार से मिली जिन्होंने जय जवान, जय किसान व जय विज्ञान का नारा दिया।

कोरोना महामारी को देखते हुए वातावरण की शुद्धि की दृष्टि से हवन के लिए सामग्री का प्रयोग किया गया। इस हवन में डीन दीपक सिन्हा व विभागाध्यक्ष रचना चैधरी और समस्त शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे। हवन कार्यक्रम में प्राची, मनीष, निशांत, ऋषभ, शिवानी आदि का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ड़ाॅ पी.के. गुप्ता, अतुल कुमार, पुष्पेन्द्र, अंकुर गुप्ता, पटेश पाठक, बीना तिवारी एवं रूची भट्नागर का अपार सहयोग रहा।

Exit mobile version