- सौम्या गुलाटी बनीं ‘‘यंग वाॅइस ऑफ स्कूल 2020’’ की विजेता
- शौर्य भटनागर द्वितीय और हरप्रीत सिंह, जिज्ञासु तृतीय स्थान पर रहे
मेरठ। रेडियो आईआईएमटी 90.4 एफएम ने अपने ‘‘यंग वाॅइस ऑफ स्कूल 2020’’ सिंगिंग काॅम्पटीशन का फाईनल राउंड कराया। जिसके प्रथम राउंड और द्वितीय राउंड का आयोजन जजों द्वारा कोरोना माहामारी को देखते हुए ऑनलाइन कराए गए थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 6 प्रतिभागी फाइनल राउंड तक पहुँचे थे। जिनका आज फाइनल राउंड कराया गया।
अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए युवा गायकों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न मानकों को ध्यान में रखते हुए अपना निर्णय दिया। ‘‘यंग वाॅइस ऑफ स्कूल 2020’’ में प्रथम स्थान पर सौम्या गुलाटी (मेरठ पब्लिक स्कूल फाॅर गल्र्स) और द्वितीय स्थान पर शौर्य भटनागर (आईआईएमटी एकेडमी) रहे।
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान के लिए दो प्रतिभागी हरप्रीत सिंह सेंटमैरी कांवेन्ट स्कूल और जिज्ञासु दीवान पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से चुना गया। प्रथम विजेता को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री योगेश मोहनजी गुप्ता द्वारा ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र के साथ रू0 5000- का चैक, द्वितीय स्थान के लिए ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र और रू0 3000- का चैक और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दो विजेताओ को ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र के साथ रू0 2000- के अलग-अलग चैक प्रदान किए गये।
कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। भविष्य में भी रेडियो आईआईएमटी 90.4 एफएम इस प्रकार के कार्यक्रम कराता रहेगा।
इस मौके पर प्रो वाईस चांसलर एकेडमिक्स, प्रो वाईस चांसलर एडमिन, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के विभिन्न निदेशक, रेडियो डाॅयरेक्टर डाॅ सुगंधा श्रोत्रीय, आरजे हुसैन, गौरव, अमित, स्वाती और आदित्य मौजूद रहें।

