Site icon Buziness Bytes Hindi

विक्रम वेधा में हुई राधिका आप्टे की एंट्री


विक्रम वेधा में हुई राधिका आप्टे की एंट्री

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा को लेकर काफी समय से कई खबरें सामने आ रहीं हैँ। लेकिन अब जो खबर चर्चा में है वो काफी चौकाने वाली है और अभिनेत्री राधिका आप्टे के फैंस के लिए शानदार होने वाली है। दरअसल इस फिल्म से अब राधिका आप्टे का नाम जुड़ रहा है। पिंकविला की एक रिपोर्ट में पता चला है कि राधिका आप्टे की इस फिल्म के मेकर्स से बात चल रही है।

सबकुछ सही होता है तो अभिनेत्री इस फिल्म में एक वकील का रोल करती हुईं नजर आने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म से कुछ समय पहले खबर आई थी कि अब इस फिल्म का मुंबई वाला शेड्यूल बाद में ही पूरा किया जाएगा।

जबकि पहले उन सीन्स की शूटिंग होगी जो कि विदेशों में फिल्माने हैं। इसका कारण डेल्टा कोरोना को बताया जा रहा है जिसने विदेशों में काफी जानें ली हैं।

राधिका आप्टे की बात करें तो वो काफी शानदार अभिनेत्री हैं और कई धमाकेदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में नहीं आई हैं। खबर थी कि ये फिल्म जुलाई के बीच में फ्लोर पर आएगी लेकिन फिर से फैंस को सिर्फ निराशा हाथ लगी है।

Exit mobile version