Site icon Buziness Bytes Hindi

न्यूड वीडियो लीक के बाद घर में बंद हो गई थी राधिका आप्टे


न्यूड वीडियो लीक के बाद घर में बंद हो गई थी राधिका आप्टे

राधिका आप्टे हिंदी सिनेमा में अपनी बोल्ड छवि के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में एक दफा अपनी एक फिल्म के न्यूड सीन लीक होने के कारण राधिका आप्टे ने खुद को कई दिनों तक घर में बंद रखा था।

हाल ही में उन्होंने एक किस्सा शेयर किया। जहां पर उनका न्यूड सीन लीक हो गया था और उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था। राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में अपने इस चार साल पुराने वीडियो को लेकर बात की है। राधिका आप्टे ने कहा था कि लीक होने के बाद मैं चार दिन तक घर से बाहर नहीं निकली थी। राधिका ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें लगा कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म रक्त चरित्र के सेट पर उनका शोषण हुआ।

राधिका ने एक इंटरव्यू में अपने चार साल पुराने वीडियो को लेकर कहा कि जब मैं क्लीन शेवन की शूटिंग कर रही थी, तब मेरी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी। वह आगे कहती हैं कि मुझे उस सीन के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। हुआ ये कि मैं चार दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकल सकी थी।

राधिका ने कहा कि सिर्फ मीडिया ही मेरे बारे में नहीं लिख रहा था। बल्कि मेरे ड्राइवर,वॅाचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर मुझे वीडियो क्लिप और वायरल तस्वीर से पहचानने लगे थे। ये हिला देने वाली घटना थी। मेरे पास इसे नजरअंदाज करने के अलावा कुछ नहीं था।

Read also: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल विश्व कप जैसा: उमेश यादव

राधिका ने कहा कि पार्च्ड के लिए कपड़े उतारे वक्त लगा कि अब छिपाने के लिए कुछ बचा नहीं है। पहले मैं खुद अपनी बॅाडी इमेज से जूझ रही थी। इसलिए न्यूड सीन करना डरावना था।

Exit mobile version