राधिका आप्टे बोलीं, मैं मैरिज पर्सन नहीं

बॉलीवुडराधिका आप्टे बोलीं, मैं मैरिज पर्सन नहीं

Date:


राधिका आप्टे बोलीं, मैं मैरिज पर्सन नहीं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है।हाल ही में राधिका आप्टे ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। राधिका आप्टे ने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से इसलिए शादी की ताकि उन्हें वीजा मिल जाए।

वीज़ा पाने के लिए की शादी
दरअसल, इन दिनों राधिका आप्टे लंदन में अपने पति के साथ हैं। हाल ही में राधिका आप्टे ने एक लाइव चैट जब सवाल पूछा गया कि कि आपने शादी कब की? तब राधिका आप्टे कहती है कि ‘जब मुझे एहसास हुआ कि शादी करके आपको वीजा मिलना आसान हो जाता है। मुझे लगता है कि यहां कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए।’

शादी में विश्वास नहीं
राधिका आप्टे ने आगे कहा, ‘मैं मैरिज पर्सन नहीं हूं और मुझे इसमें ज्यादा विश्वास भी नहीं है। मैंने केवल इसलिए शादी की क्योंकि वीजा बहुत बड़ी समस्या थी और हम एक-साथ रहने चाहते थे।’राधिका आप्टे का इस लाइव चैट का वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related