‘राधे’ के राइट्स करोड़ों में बिके

बॉलीवुड‘राधे’ के राइट्स करोड़ों में बिके

Date:


‘राधे’ के राइट्स करोड़ों में बिके

कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।अब बॉलीवुड इंडस्ट्री धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इसी बीच बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘राधे’ रिलीज से पहले फिल्म को करोड़ों का फायदा हुआ है। फिल्म के राइट्स करोड़ों में बिके हैं। खबर के अनुसार, यह कोरोना काल में हुई अब तक की सबसे बड़ी डील साबित हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘राधे’ फिल्म के राइट्स जी स्टूडियो ने 230 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। इसके साथ सेटेलाइट, डिजिटल, थ्रिएट्रिकल और ओवरसीज राइट्स भी शामिल हैं। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के साथ जी स्टूडियो ने यह डील की है।

आपको बता दें, पिछले साल ‘राधे’ फिल्म का ऐलान हुआ था उसके बाद से वो लगातार इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में सल्लू मियां का किरदार राधे का होगा। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट दिशा पटानी दिखाई देंगी। सलमान और दिशा की जोड़ी ‘भारत’ में नजर आई थी इसके बाद फिर से बड़े पर्दे पर यह जोड़ी धूम मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर मेकर्स ने किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related