Site icon Buziness Bytes Hindi

सिसौली में खुदाई के दौरान मिली राधा-कृष्ण की मूर्ति


सिसौली में खुदाई के दौरान मिली राधा-कृष्ण की मूर्ति

मंदिर बनाने को लेकर हंगामा

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में मंगलवार को जन्माष्टमी के दिन खुदाई के दौरान जमीन से राधा-कृष्ण की मूर्ति मिली। इसके बाद लोग वहां पर मंदिर बनाने की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर पुलिस से लोगों की तकरार हुई।

ग्रामीणों ने वहां पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने लोगों को शांत करते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुंडाली थाना क्षेत्र के बढ़ला-कैथवाड़ी मार्ग पर सिसौली गांव में ग्राम समाज की सरकारी जमीन है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का दावा है कि मंगलवार को खुदाई के दौरान जमीन से राधा-कृष्ण की मूर्ति निकल आई।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसी स्थान पर चबूतरा बनाकर मूर्तियों की स्थापना करते हुए वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासनिक-अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मूर्तियों को हटाना चाहा तो मौके पर पहुंचे भाजपा नेता गोपाल शर्मा और हिंदू संगठनों के कार्यकतार्ओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके कब्रिस्तान और मजार बना दिया है। लिहाजा पहले यह कब्जा खाली कराया जाए, उसके बाद मूर्ति को हटाने की बात की जाए। घटना के चलते गांव में घंटों हंगामे के हालात बने रहे।

बाद में अधिकारियों ने अन्य सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया। फिलहाल, ग्रामीणों ने मूर्ति को अपने आप किसी और स्थान पर स्थापित करने की शर्त रखी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Exit mobile version